{"_id":"618993569abce73a8d6f939a","slug":"today-offer-letter-in-ug-last-date-for-admission-in-pg-llb-city-news-mrt56404185","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी में आज ऑफर लेटर, पीजी-एलएलबी में प्रवेश की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी में आज ऑफर लेटर, पीजी-एलएलबी में प्रवेश की अंतिम तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी में आज ऑफर लेटर, पीजी-एलएलबी में प्रवेश की अंतिम तिथि
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेेजों में यूजी में अंतिम ओपन मेरिट के प्रवेश के लिए आज आफरलेटर जमा करने का अंतिम दिन है। इसके साथ ही पीजी कोर्सों एमए, एमएससी-एमकॉम एवं एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी में प्रवेश की आज अंतिम तिथि है। एलएलबी में इसके बाद दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
सोमवार को पीजी कोर्सों एवं एलएलबी कोर्सों में 4030 प्रवेश हुए हैं। अभी भी यूजी-पीजी में एक लाख के करीब सीटें खाली पड़ी हैं। एडेड और राजकीय कॉलेजों में यूजी कोर्सों में कम ही सीटें बची हैं। पीजी में अभी प्रवेश का खूब मौका है। वहीं, यूजी कोर्सों में अंतिम ओपन मेरिट से प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं आज अपनी लॉगइन आईडी से खाली ऑफर लेटर डाउनलोड करें। ऑफर लेटर पर पेसिंल से नाम लिखकर संबंधित कॉलेज में रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ आज जमा कर दें। इसके बाद प्रक्रिया बंद हो जाएगी। कॉलेज सीटों के आधार पर मेरिट बनाकर 10 और 11 नवंबर को प्रवेश देंगे। इसके बाद यह प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
---
विवि ने कई कोर्सों का परिणाम किया जारी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों के बीएमएम, बीओटी, बीआरडीआईटी प्रथम वर्ष, योगा एवं बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर एवं एमएससी बायोटेक सीबीसीएस, वैदिक गणित द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष सहित अन्य कोर्सों का परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन
--
सीसीएसयू में फिजिक्स की डीआरसी आज
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में फिजिक्स की डीआरसी मंगलवार को विभाग में सुबह 10 बजे से होगी। पंजीकृत छात्र-छात्राओं की सूची विवि की वेबसाइट पर जारी की गई है। विभागाध्यक्ष प्रो. बीरपाल सिंह ने बताया कि इसके अलावा प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के लिए आठ नवंबर से 11 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।