फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayodhya Ram Mandir Meerut News in Hindi: Today Ayodhya Will Go To The City Pilgrimage

Ram Mandir News: श्रीराम मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी क्रांतिधरा की माटी, इन धार्मिक स्थलों से अयोध्या जाएंगे तीन कलश

Thu, 30 Jul 2020 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Meerut News in Hindi: Today Ayodhya Will Go To The City Pilgrimage
शनि मंदिर में एकत्र किए गए मिट्टी और जल के कलश - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम मंदिर की नींव में क्रांतिधरा के गगोल तीर्थ के जल और मिट्टी का प्रयोग होगा। 1857 की क्रांति के उद्गम स्थल बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्धपीठ शनि एवं बालाजी मंदिर की माटी भी कलश में अयोध्या भेजी गई है। कलश में धर्मगुरुओं ने नवरत्न, स्वर्ण और चांदी के टुकड़े भी भेजे हैं। शनि देव मंदिर वेस्ट एंड रोड पर बुधवार शाम आयोजित कार्यक्रम में धर्मगुरुओं और महंतों ने माटी से भरे कलश विहिप पदाधिकारियों को सौंपे। आज सुबह यह कलश दिल्ली स्थित विहिप मुख्यालय पहुंचाए जाएंगे।

विज्ञापन


अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है। विहिप के पूर्व विभाग मंत्री पंडित गोपाल शर्मा और महानगर मंत्री निमेष वशिष्ठ ने बताया कि वर्ष 2018 में विहिप और बजरंगदल के 150 कार्यकर्ता श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कांवड़ लाए थे। यह कांवड़ औघड़नाथ मंदिर में चढ़ाई गई थी। आज सपना साकार हो गया। अब एक कांवड़ भव्य मंदिर निर्माण पूरा होने पर लाई जाएगी। इस दौरान महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास महाराज, गगोल तीर्थ से शिवदास महाराज, पवन कश्यप, हिमांशु शर्मा, अर्चित जैन, अमित त्यागी, सचिन कंसल, अंकित त्रिपाठी, गौरव प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन


विहिप लगाएगा 5100 भगवा पताका
निमेष वशिष्ठ ने बताया पांच अगस्त शहर के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, जब होली और दीपावली एक साथ मनाई जाएगी। विहिप मेरठ महानगर में 5100 भगवा ध्वज पताकाएं लहराएगी। शहर में 500 स्थानों पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ होगा। विहिप पदाधिकारी शहर में विभिन्न स्थानों पर 1008 दीपक जलाएंगे। कई स्थानों पर प्रोजेक्टर पर श्रीराम मंदिर आंदोलन के दृष्यों की फिल्म चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन जगमगाएंगे शहर के मंदिर
श्रीराम मंदिर भूमि पूजन उत्सव शहर में रक्षाबंधन से आरंभ हो जाएगा। मंदिरों को आकर्षण लाइटों से सजाया जाएगा। महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास महाराज ने बताया पांच अगस्त की सुबह पांच बजे से आयोजन शुरू होंगे। मंदिर से भक्तों को दीपक बांटे जाएंगे और भंडारे का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mnadir: कृष्ण की कर्मभूमि से 1983 में रखी गई थी आंदोलन की नींव

घर-घर सजेगी रंगोली
शास्त्रीनगर वरिष्ठ नागरिक मिलन समिति के संगठन मंत्री हरिभगवान रस्तौगी ने बताया सभी माताएं और बहनें श्रीराम मंदिर के संबंध में अपने बच्चों को संपूर्ण जानकारी दें। पांच अगस्त को सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर रोशनी करें। घरों और मंदिरों में शंखनाद के साथ यज्ञ, स्तुति और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

श्रीराम बाल्यकाल में आए थे गगोल तीर्थ
गगोल तीर्थ के महंत शिवदास महाराज ने बताया कि तीर्थ स्थल पांच अगस्त को असंख्य दीपकों से जगमगाएगा। मंदिर में रात्रि में भव्य आयोजन होगा। भगवान श्रीराम बाल्यकाल में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए गगोल तीर्थ आए थे। यहां श्रीराम ने दानवों का अंत किया। मंदिर में कुंड भी श्रीराम ने ही बनाया था। महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज ने बताया कि मेरठ की संपूर्ण धरा रामायण कालीन इतिहास को संजोए हुए है।

घर-घर जलाए जाएंगे दीपक
प्रभातनगर शिव कांवड़ संघ के संयोजक आशीष अग्रवाल ने बताया कि संपूर्ण प्रभातनगर क्षेत्र में वालंटियर्स हर घर जाकर पांच-पांच दीपक बांटेंगे। शिव मंदिर सदर के प्रमुख सेवादार अंकित गुप्ता ने बताया कि सदर के सभी मंदिरों में सजावट की जा रही हैं। व्यापार संघों के साथ मिलकर युवा वर्ग बाजारों और मुख्य मार्गों पर दीपक और रंगोली बनाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed