फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tight security arrangements outside the temples

शिवरात्रि: मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शहर में 60 स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी

Sun, 19 Jul 2020 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2020 01:51 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर के पुजारी एवं सेवादार ही जल चढ़ा सकेंगे

विज्ञापन
tight security arrangements outside the temples
औघड़नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शिवरात्रि पर मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। एसएसपी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर के पुजारी एवं सेवादार ही जल चढ़ा सकेंगे। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए शहर और देहात में सभी मुख्य मंदिरों के बाहर पुलिस का पहरा रहेगा।

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स एवं चार कंपनी पीएसी लगाई हैं। औघड़नाथ मंदिर पर एक एडिशनल एसपी और एक सीओ के अतिरिक्त भारी फोर्स रहेगी।
विज्ञापन


सदर स्थित बिलेश्वरनाथ मंदिर, बुढ़ाना गेट और अन्य मुख्य मंदिरों पर भी पुलिस रहेगी। शहर को कोतवाली, सिविल लाइन, कंकरखेड़ा, ब्रह्मपुरी और कैंट सर्किल आदि जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सीओ, मजिस्ट्रेट और तीन-तीन थाना प्रभारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर में 60 स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, लोगों से अपील है कि वे मंदिर में जलाभिषेक के लिए न जाएं। सिर्फ पुजारी और मंदिर के सेवादार ही जल चढ़ा सकेंगे। एसएसपी ने सभी एडिशनल एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लॉकडाउन का पालन कराएं।

वहीं, एसपी देहात अविनाश पांडे को देहात क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। सरधना, मवाना, परीक्षितगढ़, भावनपुर, खरखौदा, हस्तिनापुर समेत अन्य स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

वर्जन
मंदिर के पुजारी व सेवादार ही जल चढ़ा सकेंगे। समितियों ने मंदिरों के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं। शासन के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे मंदिरों में न जाएं और पुलिस का सहयोग करें।-अजय साहनी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed