फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three sugar mills selected for excellence award

राज्य स्तरीय उत्कृष्ट पुरस्कार के लिए तीन मिल चयनित, किसानों को निराशा

Tue, 22 Sep 2020 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three sugar mills selected for excellence award
मिल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ सहकारी गन्ना समितियों, गन्ना उत्पादक किसानों और चीनी मिलों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए शुरू किए गए राज्य स्तरीय उत्कृष्ट पुरस्कार योजना में वर्ष 2019-20 के लिए मंडल की मिलों में जिले की तीन चीनी मिलों का चयन हुआ है। वहीं किसानों और गन्ना समितियों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अनीता मेश्राम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने मंडल की तीन चीनी मिलों, तीन सहकारी समितियों और तीन किसानों का चयन करके शासन के पास भेज दिया है। अब प्रदेश के सभी मंडलों की रिपोर्ट के आधार पर गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन कर पुरस्कार की घोषणा करेगी।
विज्ञापन


मंडल में चयनित तीनों मिल जिले की
मंडल में चयनित तीनों शुगर मिल मेरठ जनपद की हैं। इसमें पहले नंबर पर दौराला, दूसरे पर मवाना और तीसरे पर सकौती मिल ने बाजी मारी है। हालांकि जिले की सहकारी गन्ना समिति और किसान चयनित नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी समितियों में पहले स्थान पर हापुड़, दूसरे पर सिंभावली और तीसरे पर बागपत समिति रही। जबकि किसानों में बुलंदशहर के गांव चिंगरावठी के गिरीश कुमार प्रथम, बागपत के गांव बुढसैनी के सुरेंद्र द्वितीय और गांव हेवामीरपुर की महिला किसान मुकेश देवी तृतीय स्थान पर रहीं।

ये हैं चयन का आधार
चीनी मिलों का चयन गन्ना मूल्य का समयांतर्गत भुगतान, औसत चीनी परता, ड्राल प्रतिशत, गन्ने की शुद्ध तौल, चीनी मिल क्षेत्र में प्रजातीय संतुलन के आधार पर होता है। समितियों का चयन आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष उर्वरक वितरण, समिति अभिलेखों का रखरखाव, भवन की स्वच्छता, गन्ना किसानों को ऋण वितरण और वसूली, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, टीडीएस रिफंड की स्थिति, विशेष लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों का निस्तारण आदि के आधार पर होता है।

वहीं किसानों का चयन विभागीय योजनाओं में किसान की सहभागिता, किसान द्वारा प्राप्त प्रति हेक्टेयर गन्ना उपज, किसान द्वारा समिति से लिए गए ऋण और उसकी वापसी की स्थिति, किसान के पास उपलब्ध गन्ना क्षेत्रफल में स्वीकृत प्रजातियों की स्थिति, कृषि आय दोगुनी करने के लिए अपनाई गई अन्य फार्मिंग पद्धति जैसे पशुपालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मत्सय पालन आदि के आधार पर होता है। पहले स्थान पर आने वाले को 51-51 हजार, दूसरे स्थान पर आने वालों को 31-31 हजार और तीसरे स्थान वालों को 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।

2020-21 के पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन
विभाग ने वर्ष 2020-21 के उत्कृटता पुरस्कारों के लिए चीनी मिलों, सहकारी गन्ना समितियों और गन्ना उत्पादक किसानों से आगामी 30 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। आवेदन पत्र गन्ना समितियों से प्राप्त किए जा सकते हैं।

क्या बोले अधिकारी
वर्ष 2019-20 के राज्य स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कारों के लिए मंडल के चयनित मिलों, किसानों और समितियों की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। मंडल में जिले की तीन मिलों ने बाजी मारी है। अब गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी प्रदेश की तीन मिलों, तीन समितियों और तीन किसानों का चयन करेगी। -राजेश मिश्र, उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed