{"_id":"5f3417457058b331b7368060","slug":"three-sisters-taken-poison-in-saharanpur-district-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर में तीन बहनों ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत, इस बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर में तीन बहनों ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत, इस बात पर हुआ था विवाद
Wed, 12 Aug 2020 09:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर थाना मंडी के धोबीघाट क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक परिवार में तीन बहनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर इन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इनमें से एक किशोरी ने दम तोड़ दिया। परिवार के कुछ लोगों का कहना कि दूध गर्म करने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
धोबीघाट क्षेत्र में राजकुमार गुप्ता का परिवार रहता है। राजकुमार पेठा विक्रेता हैं और दुकान के ऊपर ही मकान में परिवार के सदस्य रहते हैं। मंगलवार रात साढ़े दस बजे के बाद मंडी पुलिस को सूचना मिली कि परिवार की तीन किशोरियों की हालत बिगड़ गई है।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। कुछ देर के उपचार के बाद यहां 16 वर्षीय सूबी गुप्ता ने दम तोड़ दिया। उसके अलावा 14 वर्षीय बेटी मुस्कान और 12 वर्षीय परी को परिजन यहां से किसी अन्य अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने इतना ही बताया कि दूध गर्म करने को लेकर तीनों में विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने घर पर ही रखा एक केमिकल पी लिया। विवाद के दौरान किशोरियों की मां पूनम ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की थी।