{"_id":"5fe620da8ebc3e3c4f42eb62","slug":"three-people-corona-positive-he-came-from-abroad-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में इंग्लैंड से आए पति-पत्नी और उनका बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला, अफसरों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में इंग्लैंड से आए पति-पत्नी और उनका बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला, अफसरों में हड़कंप
Sat, 26 Dec 2020 11:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इंग्लैंड तथा यूरोपियन यूनियन के अन्य देशों में कोविड के नए रूप को लेकर जहां अलर्ट है, वहीं लंदन से मेरठ आए एक दंपती व उनका बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार रात आई इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मेरठ के जिलाधिकारी के. बालाजी ने सीएमओ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन के अनुसार, 77 व्यक्ति दूसरे देशों से मेरठ में आए हैं। इनमें 9 दिसंबर से पहले 35 व्यक्ति आए, जबकि 9 दिसंबर के बाद 42 व्यक्ति आए।
टीपी नगर क्षेत्र के लल्लापुरा निवासी एक ही परिवार के तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें एक महिला व परिवार के दो अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। यह परिवार 14 दिसंबर की रात को लंदन एयरपोर्ट से पहले दिल्ली आया। जहां से 15 दिसंबर को मेरठ आया। परिवार के कई अन्य लोग भी विदेश से आए हैं।
विज्ञापन
विदेश से आने वाले सभी 77 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है। जिनमें कुछ की रिपोर्ट आई है, अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डाॅ.अखिलेश मोहन ने कहा कि इंग्लैंड से आए पति-पत्नी और उनका बच्चा कोरोना पाॅजिटिव मिला है। इनको ट्रेस कर लिया गया है और इनको क्वारंटीन में रखा है। ये एसिम्टोमैटिक हैं और इनका स्वास्थ्य स्थिर है।

इंग्लैंड से आए पति-पत्नी और उनका बच्चा कोरोना पाॅजिटिव मिला है। इनको ट्रेस कर लिया गया है और इनको क्वारंटीन में रखना है। ये एसिम्टोमैटिक हैं और इनका स्वास्थ्य स्थिर हैः डाॅ.अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी(CMO), मेरठ, उत्तर प्रदेश #COVID19 pic.twitter.com/hTRLD5QRuM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2020
सीएमओ का कहना है कि विदेश से आने वाले 3 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शासन के दिशानिर्देशों का पालन कराया जा रहा है। तीनों ही व्यक्ति अपने घर में अलग-अलग रूम में आइसोलेट कराए गए हैं। जहां से इन्हें शासन की गाइडलाइन के तहत कोविड वार्ड में लाने की तैयारी की जा रही हैं।
शुक्रवार को 4516 लोगों के टेस्ट में से 63 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20402 पहुंच गई है। जबकि कोरोना से 390 की मौत अब तक हो चुकी हैं।
शुक्रवार को 4516 लोगों के टेस्ट में से 63 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20402 पहुंच गई है। जबकि कोरोना से 390 की मौत अब तक हो चुकी हैं।