फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three intersections will be decorated with seven crores, signage will be made at five entrances

सात करोड़ से संवरेंगे तीन चौराहे, पांच प्रवेश द्वारों पर बनेंगे साइनेज

Tue, 19 Oct 2021 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Three intersections will be decorated with seven crores, signage will be made at five entrances
सात करोड़ से संवरेंगे तीन चौराहे, पांच प्रवेश द्वारों पर बनेंगे साइनेज
विज्ञापन

मेरठ। शहर के तीन चौराहे, पांच प्रवेश द्वार पर साइनेज अगले दो महीने के अंदर बदले नजर आएंगे। मेरठ विकास प्राधिकरण ने कमिश्नर सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अवस्थापना की बैठक में सात करोड़ 25 लाख रुपये के कार्य पर मुहर लगाई है। इसमें जेल चुंगी चौराहा, हापुड़ चुंगी टी-प्वाइंट, तेजगढ़ी चौराहा, साइनेज, पीएम आवास कार्य, शहीद स्मारक पर कार्य आदि किए जाने हैं। इसके लिए एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा, जिससे विधानसभा चुनाव से पहले कार्यों को शुरू किया जा सके। तीन चौराहों पर यातायात नियंत्रित करने के लिए कार्य और सुंदरीकरण किया जाएगा।
जेल चुंगी चौराहा
इस चौराहे पर चारों तरफ से यातायात का आवागमन होता है। यहां यातायात को नियंत्रित करने के लिए डिवाइडर, रिफ्लेक्टर आदि की जरूरत है। गुरुग्राम की अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी की ओर से प्लान तैयार कराया गया है। वहीं, चौराहे की बीच में अलग से एमडीए एक कलाकृति तैयार कर रहा है। इसके लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

हापुड़ चुंगी टी-प्वाइंट
इस टी-प्वाइंट पर आमने-सामने से वाहनों के टकराने का सबसे अधिक खतरा बना रहता है। एक तरफ शास्त्रीनगर से आने वाले वाहन, दूसरी ओर हापुड़ अड्डे और तीसरी तरफ मेरठ-बुलंदशहर हाईवे से आने वाले वाहन यहां मिलते हैं। इस टी-प्वाइंट पर काफी अतिक्रमण भी है। हालांकि, पुलिस ने फल विक्रेताओं को सड़क से पीछे करते हुए रस्सा बांध दिया है। यहां डिवाइडर और गोलचक्कर बनाकर कार्य किया जाएगा। इस पर एक करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजगढ़ी चौराहा
शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शामिल इस चौराहे पर ट्रैफिक नियमों का पालन किया जाता है। इस चौराहे के सुंदरीकरण और चारों तरफ जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर एमडीए कार्य करेगा, जिससे वाहनों को ट्रैफिक लाइटों पर ज्यादा देर रुकना न पड़े। इस पर दो करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
ये भी होंगे कार्य
साइनेज - एक करोड़ 50 लाख
गढ़ रोड, दिल्ली रोड, मवाना रोड, हापुड़ रोड, रुड़की रोड
पीएम आवास के कार्य - शताब्दीनगर, सरायकाजी, लोहियानगर
शहीद स्मारक की क्षतिग्रस्त दीवार का कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed