{"_id":"5fc162678ebc3e9bf00e1eb6","slug":"three-including-security-personnel-went-to-jail-for-battery-theft-from-factory-sardana-news-mrt5130258125","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी से बैटरी चोरी में सुरक्षा कर्मियों समेत तीन जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी से बैटरी चोरी में सुरक्षा कर्मियों समेत तीन जेल गए
विज्ञापन

जानीखुर्द। पांचली स्थित एक फैक्टरी से दो सुरक्षाकर्मियों ने बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में लेकर बैटरी बरामद कर ली। पुलिस ने चोरी की बैट्री खरीदने वाले एक युवक सहित चोरी करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
गांव पांचली खुर्द में नियोन नाम से बैटरी बनाने की फैक्टरी है। काफी दिनों से फैक्टरी से बैटरी चोरी हो रही थी। इसकी शिकायत फैक्टरी मैनेजर ने जानी थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने फैक्टरी और उसके आसपास के संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें पुलिस को पता चला कि बैटरी फैक्टरी के ही दो सुरक्षाकर्मी चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बैटरी चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने मोहम्मदपुर धूमि निवासी सोनू के पास से चोरी की एक बैटरी बरामद करवाई है।
जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के अनुसार शुक्रवार को बैटरी चोरी करने वाले दोनों सुरक्षाकर्मियों अजय कुमार निवासी मलियाना और विजय कुमार निवासी गांव बाफर और चोरी की बैटरी खरीदने वाले सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।