फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   three died in an accident news in saharanpur on Delhi yamunotri highway

सहारनपुर: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके दो बेटों की मौत

Fri, 08 Jan 2021 08:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Jan 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
three died in an accident news in saharanpur on Delhi yamunotri highway
खाई में गिरी कार - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली यमनौत्री हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई।हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही स्कॉर्पियो कार ड्राइवर साइड का पहिया निकलने पर बाइक को टक्कर मारने के बाद खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो भाग निकले, जबकि तीसरे को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। उधर, हादसे के बाद परिजन शव अपने गांव ले गए। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर देर शाम शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।   
विज्ञापन


 हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गांव बाबैल बुजुर्ग के पास बीडी पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव माजरा भोजेवाला निवासी मुंतजिर की पत्नी इमराना (38) अपने बेटों शाहिब (18) व सैफ (8) के साथ बाइक पर अपने मायके नगला खुर्द जा रही थी। बाइक शाहिब चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी: हापुड़ से पूर्व फौजी गिरफ्तार, एटीएस की टीम कर रही पूछताछ, खुल सकते हैं बड़े राज

हाईवे पर बाबैल बुजुर्ग गांव के पास बी डी पब्लिक स्कूल के सामने कलसिया की तरफ से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार का ड्राइवर साइड वाला टायर निकल गया, जिससे गति तेज होने के कारण बेकाबू कार बाइक को टक्कर मारते हुए हाईवे किनारे खाई में उतर गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक पर सवार तीनों लोग कई फीट उछलने के बाद दूर जाकर गिरे। हादसे में तीनों मां-बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार दो लोग मौके से भाग निकले, जबकि तीसरे को मौके पर पहुंचे कुछ राहगीरों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा शवों को उठाकर अपने गांव ले गए। पुलिस भी पीछे पीछे गांव पहुंच गई, जहां परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही थी। देर शाम तक पोस्टमार्टम कराने को लेकर गतिरोध बना हुआ था। कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed