बागपत: हाजी निसार हत्या के ममाले में तीन सिपाही निलंबित, एसपी को भेजी जांच रिपोर्ट
यूपी के बागपत में निवाड़ निवासी हाजी निसार की हत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं सीओ ने एसपी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। बीट पर रहने के दौरान सही तरीके से कार्यवाही नहीं करने और लापरवाही बरतने व मामले की जानकारी अधिकारियों को नहीं देने पर तीनों सिपाहियों पर यह कार्रवाई की गई है।
यपूी के बागपत में निवाड़ा निवासी हाजी निसार की हत्या के मामले में सीओ ने एसपी को जांच रिपोर्ट। बीट पर रहने के दौरान सही तरीके से कार्य नहीं करने और लापरवाही बरतने के मामले में कांस्टेबल बिजेंद्र, नीरज और सूरजपाल को निलंबित कर दिया गया। दोनों पक्षों के बीच शुरूआत में हुए झगड़े को गंभीरता से नहीं लेने और जानकारी अधिकारियों को नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि 13 मई को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जांच में पाया गया है कि बीट के सिपाहियों ने अधिकारियों को जानकारी नहीं दी। इसके बाद 16 मई को हाजी निसार की हत्या कर दी गई थी, जिसमें 23 लोग नामजद हैं।
निवाड़ा गांव के हाजी निसार हत्याकांड में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। पीड़ित पक्ष ने कहा हमलावर उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं।
इससे पहले सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना निवाड़ा गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधाई। एएसपी और सीओ से बात कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
पीड़ित पक्ष ने कहा हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह खुले घूम रहे हैं। पीड़ित पक्ष को धमकी दी जा रही है। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।उधर, पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।