फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threats in the police station for tires of 55 lakh

55 लाख के टायरों को लेकर थाने में बखेड़ा

Thu, 27 Jul 2017 01:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 27 Jul 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Threats in the police station for tires of 55 lakh
55 लाख के टायरों को लेकर बखेड़ा

दिल्ली रोड स्थित एक टायर गोदाम से करीब 55 लाख के टायर गायब होने को लेकर बुधवार दिन भर टीपी नगर थाने में बखेड़ा होता रहा। 

विज्ञापन


गोदाम संचालक नंदलाल ने बताया कि 14 जुलाई को वे बेटे का मणिपाल में दाखिला कराने के लिए परिवार सहित गए थे। गोदाम की चाबी वह अपने एक कर्मचारी को देकर गए थे। 22 जुलाई को लौटे तो करीब 55 लाख रुपये के टायरों समेत पूरा गोदाम खाली मिला। तहरीर देने के बाद पुलिस आरोपी कर्मचारी को थाने ले आई और उसकी निशानदेही पर टीपी नगर स्थित एक गोदाम से कुछ टायर बरामद कर लिए। इस बीच आरोपी पक्ष से कई अधिवक्ता पैरवी में थाने पहुंच गए। आरोपी कर्मचारी का दावा था कि उसने कोई गलत नहीं किया। उसकी खुद रजिस्टर्ड फर्म है। आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं ने उसके पक्ष में कई दस्तावेज पेश किए। वहीं पीड़ित नंदलाल का कहना है कि आरोपी एक ट्रांसपोर्ट से कैंटर बुक कर उसके गोदाम से दूसरे गोदाम टायर भरकर ले गया था। जहां से माल भरकर टीपी नगर की एक दुकान में उतारा गया है। 
विज्ञापन


आरोपी से उलझे लोग
पुलिस ने जब गोदाम का ताला तोड़कर टायर बरामद किए तो आरोपी ने गोदाम और टायरों को अपना मानने से इंकार कर दिया। जिस पर गुस्साए लोगों ने उसे पुलिस जीप से खींचने की कोशिश कर दी। गोदाम की मालकिन भी आरोपी पर भड़क गई। बोली झूठ क्यों बोलते हो। पुलिस बमुश्किल लोगों से बचाकर उसे थाने ले गई। जहां शाम को आरोपी की हालत बिगड़ने पर उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पत्नी ने पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार मामला अमानत में खयानत का बन रहा है। आरोपी पक्ष के दस्तावेजों की जांच चल रही है। बृहस्पतिवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed