फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those with fire in their belly and sense to achieve something, those are winning medals for India : Sports Minister Anurag Thakur in Baghpat

बागपत में बोले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर : अखिलेश तुम दंगा, हम दंगल कराते हैं, कहा-जिनके पेट में आग वही ला रहे मेडल

Sat, 27 Nov 2021 02:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Nov 2021 02:50 PM IST
सार

यूपी के बड़ौत में जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित दंगल में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तुम दंगा, हम दंगल कराते हैं। उन्होंने कहा कि जिनके पेट में आग और कुछ हासिल करने की चाह है, वही देश के लिए पदक जीत कर ला रहे हैं। 

विज्ञापन
Those with fire in their belly and sense to achieve something, those are winning medals for India : Sports Minister Anurag Thakur in Baghpat
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बड़ौत में जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित दंगल में भाजपा से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मंच से बोलते हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यदि आप पदक विजेताओं को देखेंगे, तो पाएंगे कि वे बहुत संपन्न घरों से नहीं हैं, लेकिन जिनके पेट में आग है और कुछ करने व हासिल करने की भावना है, ग्रामीण क्षेत्रों के वही लोग भारत के लिए पदक जीत रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा खोजने आएंगे। उन्हें चुना जाएगा, परखा जाएगा, पॉलिश किया जाएगा और हीरे में बदलने में सक्षम बनाया जाएगा, ताकि वे भारत का नाम रोशन कर सकें। इसी तरह हमें भविष्य के रवि दहिया मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव इन सांसद खेल स्पर्धाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उनको सोचना चाहिए कि इनसे ही ग्रामीण प्रतिभाएं आगे बढ़कर देश के लिए मेडल जीतती हैं। 

यह भी पढ़ें: मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 2947 बूथों पर आज अंतिम विशेष मतदाता अभियान, बड़ी संख्या में पहुंचे युव

अखिलेश यादव दंगा, हम दंगल कराते हैं
कहा कि हम अखिलेश यादव को बताना चाहते है कि वह दंगा कराते हैं और हम दंगल कराते हैं। हर कोई अब दंगा नहीं, बल्कि दंगल चाहता है। कहा कि इन खेल स्पर्धाओं में जीतने वालों को साई के कोच से दो सप्ताह की ट्रेनिंग सरकार अपने खर्चे पर कराएगी और उनको आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दंगल में ओलंपिक पदक विजेता बंजरग पूनिया, बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त भी पहुंचे हैं। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी एवं करनाल सांसद संजय भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सगंठन मंत्री कर्मवीर सिंह, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, विधानसभा प्रभारी अरविंद संगल और संयोजक के रूप में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मौजूद रहे। 

दंगल में रखी गई 11 लाख की इनामी कुश्ती
बताया कि दंगल में 11 लाख की इनामी कुश्ती रखी गई है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के दौरान दंगल का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार दुगने उत्साह के साथ इसे कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed