{"_id":"5e6a3de38ebc3ea83253418b","slug":"thirteen-people-drown-in-yamuna-river-with-boat-in-baghpat-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा: यमुना नदी में पलटी नाव, 13 लोग डूबे, एक शव मिला, बाकी लोगों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा: यमुना नदी में पलटी नाव, 13 लोग डूबे, एक शव मिला, बाकी लोगों की तलाश जारी
Fri, 13 Mar 2020 01:43 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:43 AM IST
सार
यूपी के बागपत जनपद में गुरुवार को यमुना नदी में एक नाव पलट गई, जिससे करीब 13 लोग नदी में डूब गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में गुरुवार शाम को यमुना नदी में एक नाव पलट गई। नाव पलटने से करीब 13 लोग नदी में डूब गए। जिसमें से पांच लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है, जबकि एक महिला का शव मिला है। बाकी लोगों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। वहीं एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को हरियाणा से मजदूरी करके लौट रहे लोगों से भरी एक नाव यमुना नदी में पलट गई। नाव पलटने से करीब 13 लोग नदी में डूब गए। इनमें से अभी तक पांच लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। इसके अलावा माता कॉलोनी बागपत निवासी नसरीन (17 वर्ष) का शव मिला है।
विज्ञापन
उधर, नाव पलटने की सूचना मिलते ही डीएम शकुंतला गौतम और एसपी गोपेंद्र यादव अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं बाकी लोगों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने भी मामले की जानकारी ली है। आईजी ने बताया कि पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/