फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thin wife does not like, drunken husband tortures her

Meerut News: पतली पत्नी नहीं पसंद, शराबी पति देता है यातनाएं

Wed, 23 Aug 2023 08:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2023 08:12 AM IST
सार

मेरठ में एक विवाहिता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शराबी पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका शराबी पति उसे पतली होने का ताना देकर पीटता है और बंधक बनाकर यातना देता है।

विज्ञापन
Thin wife does not like, drunken husband tortures her
domestic voilence

विस्तार

शराबी पति पत्नी को सिर्फ इसलिए पीटता है, क्योंकि वह पतली है। पीड़िता ने बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शराबी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इंचौली थाना ग्राम बिचोला निवासी महिला रीना की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गेसीपुर निवासी सुनील के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि पति आए दिन मारपीट कर उसे तरह-तरह की यातनाएं देता है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसका पति कहता है कि उसे मोटी पत्नी चाहिए। इसी के चलते आरोपी ने पीड़िता को तीन दिन पूर्व कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा था और उसका खाना पीना भी बंद कर दिया था। किसी तरह महिला उसकी कैद से आजाद होकर मायके पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पीड़िता की बुजुर्ग मां उसे गोद में लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जनसुनवाई कर रहे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार ने भावनपुर थाना पुलिस को आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed