फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thief arrested by kharkhauda police

पुलिस को झूठी सूचना देकर खुद फंस गए पशु चोर

Mon, 23 Sep 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
thief arrested by kharkhauda police
खरखौदा। पुलिस को मेरठ-बुलंदशर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के टाटा पिकअप लूट की सूचना मिली। पुलिस ने शक होने पर गाड़ी मालिक से पूछताछ कर पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करके चार लोगों को जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने चोरी हुए पशु भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी शादाब पुत्र नजीर ने शनिवार तड़के पुलिस को लूट की जानकारी दी थी। उसने बताया कि वह अपनी टाटा पिकअप गाड़ी लेकर गांव असौड़ा स्थित पशु पैठ के लिए निकला था। वह सुबह करीब पांच बजे खरखौदा कस्बे से पहले डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचा। उसने मोड़ पर गति धीमी की तो वहां मौजूद हथियारबंद बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाश उसकी गाड़ी में सवार हो गए। बताया कि बदमाशों ने शादाब को गांव लालपुर स्थित एक ढाबे के सामने फेंक दिया। इसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर मेरठ की ओर भाग गए थे। लूटी गई गाड़ी पास में ही धान के खेत में फंसी मिली। पुलिस ने शक होनेे पर शादाब से पूछताछ की तो मामला कुछ ओर निकला। उन्होंने बताया कि जलीश पुत्र आकिल निवासी जड़ौदा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर, सुल्तान पुत्र गुलफाम निवासी एक मिनार मस्जिद समर गार्डन लिसाड़ीगेट, अमजद पुत्र बसीरूद्दीन मेवगढ़ी मजीदनगर लिसाड़ी गेट शुक्रवार रात गांव कूड़ी में पशु चोरी करने आए थे। गांव से दो भैंस चोरी करने के बाद वे गाड़ी में लादकर हापुड़ रोड स्थित मीट प्लांट में बेचने जा रहे थे। वे गाडी को गांव मड़ैया, छतरी, गोविंदपुरी एवं पीलपीखेड़ा होते हुए अल्लीपुर निकलना चाहते थे। अंदाजा नहीं होने के कारण वे लोग मड़ैया गांव के रास्ते से कुछ दूर पहले ही मुड़ गए। वह रास्ता आगे जाकर बंद मिला। पशुओं से लदी गाड़ी धान के खेत में फंस गई। उसे छोड़कर तीनों लोग पशुओं को पैदल लेकर जंगल की ओर निकल गए तथा वह गाड़ी के पास में ही रुक गया। पुलिस से बचने के लिए उसने गाड़ी लूट की झूठी सूचना दी। पुलिस ने शनिवार रात में ही सभी आरोपियों को एक-एक करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर गोविंदपुरी-बिजौली मार्ग पर एक गन्ने के खेत में पेड़ से बंधे दोनों पशुओं को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से रस्से एवं दो चाकू भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों पशुओं को उनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिया तथा चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच करने पर सच्चाई सामने आ सकी। इसके बाद चारों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed