फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was heavy voting in Nagina, Dhampur was left behind.

Meerut News: नगीना में जमकर बरसे वोट, धामपुर रह गया पीछे

Sat, 20 Apr 2024 05:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 20 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
There was heavy voting in Nagina, Dhampur was left behind.
नजीबाबाद- कासमियां इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम और एसपी।
बिजनौर। नगीना के लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं ने सरकार चुनने के लिए मतों की आहुति दी। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। जिन्होंने बूथों पर पहुंचकर अपने अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए ईवीएम का बटन दबाया। खैर, मतदान कर जनता ने अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है जोकि मतगणना के साथ ही उजागर होगा। नगीना लोकसभा क्षेत्र में 59.54 फीसदी मतदान हुआ जोकि बीते लोकसभा चुनाव के मुकाबले चार फीसदी कम है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले चरण के चुनाव में बिजनौर और मुरादाबाद के साथ नगीना लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान हुआ। सुबह सात बजे ही बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। तमाम लोगों ने कामकाज से पहले मतदान करना उचित समझा। सुबह से लेकर एक शाम छह बजे तक मतदान हुआ। हालांकि दोपहर में बेहद कम वोटर दिखाई दिए लेकिन दोपहर बाद फिर से लाइन लग गई।
विज्ञापन



-

नगीना लोकसभा में तीन चुनावों के मतदान प्रतिशत पर नजर

विधानसभा 2014 2019 2024
नजीबाबाद 61.43 65.25 59.16

नगीना 62.35 59.83 60.90
धामपुर 63.48 64.07 57.50

नहटौर 66 64.86 60.35
नूरपुर 63.13 63.62 59.63

कुल 63.27 63.53 59.54
-----------

नगीना में चुनाव दर चुनाव यूं रहा मतदान प्रतिशत
साल मतदान

2009 53.78
2014 63.27

2019 63.53
2024 59.50

--

ऐसे रही नगीना सीट पर दिन में हुए मतदान की चाल
विधानसभा नौ बजे 11 बजे एक बजे तीन बजे पांच बजे छह बजे

नगीना 15.91 28.47 39.95 49.99 59.5 60.90
नूरपुर 14.31 26.82 38.13 48.35 57.75 59.63

नहटौर 13.63 26.65 37.84 45.84 58.67 60.35
नजीबाबाद 11.81 26.56 38.24 48.97 57.21 59.16

धामपुर 13.90 26 37 47.2 57.03 57.50
कुल 13.91 26.93 38.28 48.15 58.05 59.50

-
विधानसभा पुरुष महिलाएं अन्य कुल मतदाता

नजीबाबाद 186699 165469 19 352187
नगीना 185663 164416 12 350091

धामपुर 161460 142520 18 303998
नहटौर 162497 144680 4 307181

नूरपुर 172951 151912 9 324872
कुल 869270 808061 62 1638329
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed