फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There has been fight between farmers over the Haryana UP border dispute and many people were injured

हरियाणा-यूपी के किसानों में फिर संघर्ष, कई लोग हुए लहूलुहान, तनाव के बाद पुलिस बल तैनात

Mon, 30 Nov 2020 10:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Nov 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
There has been fight between farmers over the Haryana UP border dispute and many people were injured
हरियाणा-यूपी सीमा विवाद को लेकर संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

बागपत में छपरौली के टांडा गांव में सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर हरियाणा व यूपी के किसानों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


यूपी के टांडा और हरियाणा के खोजकीपुर के किसान आए दिन जिस तरह से आमने-सामने आ रहे हैं, उससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इस तनाव को देखते हुए फिलहाल खादर में पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


टांडा गांव के यमुना खादर में सोमवार को गेहूं बुवाई व सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर हरियाणा व यूपी के किसानों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पर एसडीएम, सीओ छपरौली और रमाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तो कई लोग लहूलुहान हो चुके थे। किसी के सिर तो किसी के चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने किसी तरह हंगामा करते लोगों को शांत कराया। इसके बाद घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहां हालत गंभीर होने पर दो लोगों को निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

पूर्व प्रधान डॉक्टर इरफान ने बताया कि घटना की जानकारी उन्होंने ही बागपत के पुलिस-प्रशासन को दी थी। एसडीएम और सीओ ने आकर बापौली पुलिस से बातचीत कर नाराजगी जताई थी। वहीं एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा कि सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के किसानों में आए दिन मारपीट हो रही है। फिलहाल मामला शांत करा दिया है। वहीं घायल किसानों और उनके परिजनों ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed