{"_id":"6154ca028ebc3e61df07e2b1","slug":"theft-in-the-house-under-construction-of-the-accounts-officer-meerut-news-mrt5584888185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखा अधिकारी के निर्माणधीन मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखा अधिकारी के निर्माणधीन मकान में चोरी
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा की यूरोपियन स्टेट निवासी एवं रक्षा लेखा नियंत्रक विभाग में तैनात लेखाधिकारी चांदवीर के निर्माणाधीन मकान में चोरों ने मंगलवार देर रात हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। तीन दिन में चोरों ने दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी।
यूरोपियन स्टेट की एफ-17 में रहने वाले चांदवीर ने बताया कि वह मेरठ छावनी में रक्षा लेखा नियंत्रक विभाग में लेखा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका एक मकान डिफेंस एनक्लेव की बी पॉकेट में निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात चोरों ने ग्राउंड फ्लोर पर लगी एसी की फीटिंग, तार सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
इससे पहले भी चोर 25 सितंबर को प्रथम और द्वितीय तल से एसी की फीटिंग और तार सहित अन्य सामान चुराकर ले गए थे। कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज कराया गया था। अब तीन दिन में दो बार चोरी होने से करीब एक लाख का नुकसान हो गया। पीड़ित ने तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने अधिकारी को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।