फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The work of laying drinking water pipeline is incomplete

Meerut News: पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा

Tue, 30 Dec 2025 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
The work of laying drinking water pipeline is incomplete
गांव मन्दवाड़ी में रोष व्यक्त करते गांव वाले। (फलावदा)
फलावदा। गांव मंदवाड़ी में जल निगम की लापरवाही के कारण कई महीनों से पेयजल की पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर आपूर्ति के पाइप खुले हुए पड़े हैं। ज्यादातर ग्रामीणों के घरों में टंकी का पानी नहीं पहुंच रहा है। गांव में निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण सड़क निर्माण का कार्य भी रुका पड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मंगलवार को जल निगम के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बावजूद जल निगम के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। गांव मंदवाडी में करीब दो वर्ष पूर्व जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन हर घर शुद्ध पेयजल योजना के अंतर्गत टंकी निर्माण कराया गया था। गांव निवासी राजेंद्र उर्फ लीडर, गौरव शर्मा, मोनू पंवार, सुशील शर्मा, दिनेश कुमार, सोनल कुमार, हरीश सिंह, धर्मसिंह, मंगल शर्मा, जोगिंद्र सिंह, हेमराज सिंह, वेदपाल सिंह, राज सिंह आदि ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन मुख्य मार्ग में अधिक गहराई करने के बजाय कम गहराई में लगाई गई है। पाइप खुला होने के चलते सड़क निर्माण रुका पड़ा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति फतेह शर्मा का कहना है कि इस मामले में जल निगम के अधिकारियों को कई बार कॉल कर अवगत कराया गया लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया।
जल निगम के अवर अभियंता अभिषेक कुमार का कहना है कि पाइपलाइन एक मीटर नीचे दबी हुई है। गांव में करीब 600 कनेक्शन होने है। गांव के सभी घरों में कनेक्शन लगाने के बाद ही काम पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed