मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी... फिर थाने में शादी, अब विवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोस्ती पहले प्रेम में बदली फिर तीन साल बाद थाने में शादी हुई। इसके बाद ससुराल में पति और ससुरालियों ने इतना प्रताड़ित किया कि विवाहिता ने सल्फास खा लिया। अस्पताल में विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने भी युवती के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की युवती की दोस्ती जौनामना गांव के आशीष से मई 2015 में हुई थी। एक मिस्ड कॉल से संपर्क हुआ था और फिर बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे प्रेम हो गया। तीन साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला।
युवती का कहना है कि आशीष ने उससे शादी करने की बात कही और संबंध बनाता रहा। 2018 में युवती ने शादी करने के लिए कहा, तो आशीष ने कहा कि उसके घरवाले नहीं मान रहे हैं, वह शादी नहीं कर सकता। 27 अगस्त 2018 को मुजफ्फरनगर एसपी को प्रार्थना पत्र देकर युवती ने इंसाफ मांगा।
यह भी पढ़ें: पंचायत में बोली युवती- शादी करूंगी तो इसी के साथ, नहीं तो खुद भी मर जाऊंगी और मार डालूंगी
एसपी के आदेश से पुलिस ने युवती की शादी थाने में ही आशीष से कराई। इसके बाद पति-पत्नी गांव जौनामना आकर रहने लगे। एक-डेढ़ साल तक सब ठीक चला। युवती का आरोप है कि उसके बाद आशीष और उसके घरवाले उसे परेशान करने लगे। दो दिन पूर्व भी उससे मारपीट की गई थी। तंग आकर बृहस्पतिवार तड़के युवती ने सल्फास खा लिया। उसे नगर के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं अस्पताल के डॉक्टर आनंद तोमर ने इसकी सूचना कोतवाल राकेश कुमार को दी। बड़ौत पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के बयान दर्ज कराए।
कोतवाल ने बताया कि बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी युवती का इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद युवती से फिर बात करेंगे। जो वह कहेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/