फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The weather took a turn, today the chances of drizzle

बढ़ रहा पारा, बदलेगा मौसम

Sun, 22 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, today the chances of drizzle
मोदीपुरम। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को जहां सुबह को चटख धूप निकली, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए। हालांकि लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दरअसल होली के बाद से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को भी पारा 30 डिग्री के पार रहा था। जिसके चलते लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। शनिवार को भी सुबह से ही मौसम में गर्मी का असर बना रहा। हालांकि दोपहर को आसमान को बादलों ने घेर लिया, लेकिन बारिश न होने से गर्मी से निजात नहीं मिल सकी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण इस बार गर्मी भी ज्यादा पड़ेगी। शनिवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्र्दता अधिकतम 72 व न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह को जहां हवा की रफ्तार शून्य रही वहीं शाम को यह गति 4 किमी प्रतिघंटा हो गई।
विज्ञापन

तापमान में हो रही बढ़ोतरी
तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बारिश के भी आसार हैं। हालांकि इस बारिश से तापमान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। - डा. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed