फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The water level in the Ganges has started rising in Hastinapur and the authorities have warned people to get out

हस्तिनापुर: गंगा में बढ़ने लगा जलस्तर, अलर्ट हुए अधिकारी, खेती करने वाले लोगों को बाहर निकलने की दी चेतावनी

Fri, 21 May 2021 06:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 May 2021 06:13 PM IST
सार

गंगा में जलस्तर बढ़ने से फिर लोगों की परेशानी बढ़ गई है।अधिकारियों ने गंगा किनारे खेती करने वाले लोगों को बाहर निकलने की चेतावनी दी है। चेतावनी मिलने के बाद कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपना सामान भरकर सुरक्षित स्थानों की तरफ निकलने लिए हैं। 

विज्ञापन
The water level in the Ganges has started rising in Hastinapur and the authorities have warned people to get out
गंगा में बढ़ा जलस्तर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले तीन दिनों से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भीषण बारिश से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। वहीं गंगा में और अधिक जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर गंगा के किनारे खेती करने वाले लोगों को बाहर निकलने की चेतावनी दी। वहीं गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए भीमकुंड गंगा पुल पर प्लाटून फ्लड कंपनी तैनात की गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल, तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के एसडीओ पीके जैन और अन्य कई अधिकारियों ने हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में फतेहपुर प्रेम, हशापुर, परसापुर आदि गांवों के समीप गंगा में खेती करने वाले किसानों को बताया कि गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भीषण बारिश को देखते हुए गंगा के जलस्तर में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल ने लेखपालों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गंगा के तटबंध पर चल रहे कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसाती मौसम से पूर्व ही तटबंध के सभी कार्यों को दुरुस्त कर लिया जाए, जिससे खादर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की संभावना से बचाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निर्देश मिलने के बाद थाना पुलिस और लेखपालों ने गंगा में जाकर खेती करने वाले किसानों को चेतावनी दी। कहा कि समय रहते गंगा से बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं। गंगा में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

भीमगोड़ा बैराज से छोड़ा गया 80 हजार क्यूसेक पानी
सिंचाई विभाग के एसडीओ पीके जैन ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग चार बजे हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से 80 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। जो आज शाम तक बिजनौर बैराज पर पहुंच सकता है। एडीएम प्रशासन मदन गार्वियल ने सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


एडीएम ने कहा कि जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। एहतियात के तौर पर गंगा के अंदर से लोगों को बाहर सुरक्षित स्थान पर भेजा रहा है। अन्य गतिविधियों को देखकर सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। साथ ही बाढ़ राहत दल भी भीमकुंड गंगा पुल पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed