प्रेमी की जमकर धुनाई, बोला- मैंने भी हीर रांझा जैसी फिल्में देखीं,इसलिए पिटाई से हिम्मत नहीं हारुंगा
ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इस दौरान युवक ने फिल्मी अंदाज में कहा उसने भी हीर रांझा और लैला मजनूं फिल्में देखी हैं। इसलिए वह पिटाई से हिम्मत नहीं हारेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली निवासी युवक ने अपनी प्रेमिका के गांव में जाकर आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर जगह- जगह चिपका दिए। इसका पता चलते ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इस दौरान युवक ने फिल्मी अंदाज में कहा कि उसने भी हीर रांझा और लैला मजनूं फिल्में देखी हैं। इसलिए वह पिटाई से हिम्मत नहीं हारेगा। अगली स्लाइडो में जानिए पूरा अपडेट-
ये है पूरा मामला
मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को प्रेमी द्वारा आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाने के मामले में परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद गांव में जुलूस निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक और मारपीट के आरोप में एक ग्रामीण को चालान कर जेल भेज दिया।
दिल्ली निवासी युवक का कहना है कि सरधना क्षेत्र निवासी युवती तीन साल पहले दिल्ली में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। तभी उसका युवती से प्रेम संबंध हो गया। वह युवती से मिलने कई बार गांव आ चुका है। वैलेंटाइन डे पर भी वह मिलने आया था। तब भी ग्रामीणों और परिजनों ने उससे मारपीट की थी। युवक ने कई लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी थी।
युवक ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी और परिजन उसे दूसरी शादी करने से मना नहीं कर रहे हैं, इसलिए वह युवती से शादी करना चाहता है। बुधवार को युवक गांव में पहुंचा और युवती से संबंधों को लेकर शोर मचाने लगा।
इसके बाद उसने आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर चिपका दिए। इसका पता चलते ही युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और जुलूस निकाला। युवक ने फिल्मी अंदाज में कहा कि उसने भी हीर रांझा और लैला मजनूं फिल्में देखी हैं। इसलिए वह पिटाई से हिम्मत नहीं हारेगा, जब भी मौका मिलेगा युवती से मिलने आता रहेगा।
वहीं परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को थाने लेकर आ गई। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है आरोपी युवक और एक ग्रामीण को मारपीट के आरोप में चालान कर भेज दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/