यूपी: मेरठ में बंद जिम के अंदर चल रहा था वाहनों को काटने का काम, तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह भी पढ़ें: मेरठ: लेनदेन को लेकर जमकर बवाल, दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश, कई घायल
आरोपियों से तमंचा व चाकू बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी कर काटने का जुर्म कबूल किया। पकड़े गए आरोपी अज्जू उर्फ नूर हसन पुत्र नूर आलम, आमिर और मोहल्ला मंडरी चमारान निवासी सोनू उर्फ पंकज पुत्र सूरजान निवासी मोहल्ला मंडी चमारान हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला, फिर 370 व तीन तलाक को लेकर कही ये बातें, पढ़ें सीएम योगी का पूरा भाषण
तीन चोरी की बाइक मिलीं, जेल भेजा
थाना प्रभारी रोहटा धनवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह टीम सीओ सरधना के निर्देशन में मेरठ बड़ौत मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बड़ौत की तरफ से आए बाइकसवार युवक को रुकने का इशारा किया। उसने बाइक दौड़ा दी। पीछा कर युवक को पकड़ किया। जांच में उसके पास चोरी की बाइक मिली।
कड़ाई पूछने पर बताया कि उसके पास दो अन्य बाइक हैं। उसने तीनों बाइक दिल्ली से चोरी की हैं। पुलिस ने आरोपी विपिन पुत्र ओमवीर की निशानदेही पर दो बाइक और बरामद की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विपिन को जेल भेज दिया।