फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the thift stolen copper wire and villeges oil

चोर तार ले गए, ग्रामीण तेल

Wed, 25 Sep 2019 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो चोर तार ले गए, ग्रामीण तेल
चोर तार ले गए, ग्रामीण तेल Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
the thift stolen copper wire and villeges oil
लावड़ में अंदावली मार्ग पर ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने के बाद तेल भरकर ले जाते कस्बे के लोग। - फोटो : LAWARD
लावड़ के अंदावली मार्ग स्थित एक इंटर कॉलेज के सामने रखे ट्रांसफार्मर से सोमवार देर रात चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

अंदावली मार्ग पर सर्वोदय इंटर कॉलेज के सामने बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिससे लगभग 40 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। सोमवार देर रात चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे उतार कर उसमें से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का तार चोरी कर लिया। वहीं मंगलवार सुबह ट्रांसफार्मर के खोखा नीचा पड़ा देख लोग वहां पहुंचे और ट्रांसफार्मर से तेल निकाल ले गए। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता समय सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। समय सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed