{"_id":"595de4254f1c1bc55e8b4ae5","slug":"the-terrorists-on-kawad-yatra-police-officers-prepare-for-something-like-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा पर मंडराया आतंकी साया, पुलिस अधिकारियों ने कुछ ऐसी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा पर मंडराया आतंकी साया, पुलिस अधिकारियों ने कुछ ऐसी की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन कांवड़ यात्रा के दौरान गड़बड़ी फैला सकते हैं। खुफिया विभाग की ओर से इस तरह के संकेत मिलने पर पुलिस ने हरिद्वार समेत पूरे कांवड़ मार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी है। यूपी, हरियाणा और दिल्ली पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। पूरे कांवड़ क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इन दिनों कांवड़ यात्रा की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
नौ जुलाई से यात्रा शुरू हो जाएगी। सभी पहलुओं को देखते हुए पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी पूरी तैयारी में जुटे है। यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार समेत कई अन्य अधिकारियों ने उत्तराखंड के अफसरों के साथ मंगलवार को पूरे कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया था। पुलिस प्रशासन सभी संबंधित राज्यों के प्रशासन के बीच व्यापक समन्वय का दावा कर रहा है। पूरी चाक चौबंद व्यवस्था के बीच खुफिया तंत्र की ओर से प्रशासन को संकेत दिया गया है कि कांवड़ यात्रा को कुछ आतंकी संगठन दिल्ली और एनसीआर के आसपास नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस सूचना ने प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है। पुलिस ने कांवड़ के मेला क्षेत्र हरिद्वार समेत समूचे कांवड़ मार्ग पर हाई अलर्ट घोषित कर सतर्कता बढ़ा दी है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि खुफिया विभाग की ओर से इस इनपुट मिला है।
विज्ञापन
मेरठ जोन के एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि आतंकी इनपुट को देखते हुए मेरठ से हरिद्वार तक पुलिस, पीएसी के साथ सेना भी लगाई जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/