{"_id":"69d40ca1e5f97280f3059e98","slug":"the-team-that-arrived-to-install-smart-phones-was-surrounded-people-created-a-ruckus-meerut-news-c-72-1-mct1004-151407-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्मार्ट लगाने पहुंची टीम का किया घेराव, लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्मार्ट लगाने पहुंची टीम का किया घेराव, लोगों का हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। फतेहउल्लापुर सड़क स्थित मोमीन नगर में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मुस्लिम रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनुस सैफी के नेतृत्व में लोगों ने टीम का घेराव किया।
टीम सलीम सैफी के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पहुंची थी। लोगों ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के संसद में दिए बयान का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की मर्जी के बिना स्मार्ट प्रीपेड मीटर जबरन नहीं लगाया जा सकता। आसपास के अन्य उपभोक्ताओं ने भी मीटर लगवाने से इन्कार कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर टीम ने पुलिस को बुलाया। पुलिस से भी लोगों ने यही बात दोहराई। उग्र विरोध के बाद स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम को वापस लौटना पड़ा।