फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The second community had love marriage, such a turn in life now

दूसरे समुदाय के युवक से किया था प्रेम विवाह, अब जीवन में आया ऐसा मोड़

Mon, 13 Nov 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 13 Nov 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
The second community had love marriage, such a turn in life now
प्रेम विवाह

मेरठ। अपनों से बगावत कर दूसरे समुदाय में जाकर प्रेम विवाह किया। 10 साल तक दोनों परिवार से अलग होकर हंसी खुशी रहे। लेकिन पति की मौत के बाद गमों का पहाड़ टूट गया। ससुराल वालों ने नाता तोड़ लिया। लेकिन हक के तौर पर गुजर-बसर को 20 लाख रुपये दे दिए। किस्मत यहां भी दगा दे गई और युवती का पिता और फुफेरा भाई यह रकम ले उड़े। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी एक सराफ युवक से प्रेम विवाह किया था। समुदाय अलग-अलग होने पर दोनों के परिजनों को इस रिश्ते पर एतराज था। शादी के करीब 10 साल बाद भी दोनों से संतान नहीं हुई। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब आठ माह पूर्व उसका पति काफी बीमार हो गया। काफी इलाज कराया लेकिन जिंदगी नहीं बची। पति की मौत के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर लिया। कुछ दिन पहले उन्होंने उसे हक के तौर पर अलग से मकान आदि लेने और गुजर बसर के लिए 20 लाख रुपये देकर उससे रिश्ता तोड़ लिया था।
विज्ञापन


पढ़ें : युवती का धर्मांतरण कराकर कोर्ट मैरिज की कोशिश, कचहरी में हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद का भरोसा दिया

The second community had love marriage, such a turn in life now
लव मैरिज की थी

युवती के अनुसार पैसा मिलते ही उसका पिता और फुफेरा भाई हमदर्दी जताने उसके घर आए। उसे मदद का भरोसा दिया। उसे रहने को मकान दिखाए। एक मकान पसंद भी आ गया। कुछ दिन पूर्व इस मकान का बैनामा होना था। रूबी का आरोप है कि बैनामे से एक दिन पहले उसका पिता और फुफेरा भाई रात के वक्त उसके घर आए। उन्होंने रबड़ी में नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर दिया और 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि पीड़िता ने नौ नवंबर को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पिता को रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। लेकिन उसके पास से 20 लाख बरामद नहीं हुए हैं। उसने बताया कि रुपये वो नहीं बल्कि उसकी बेटी का फुफेरा भाई ले गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed