फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The SD Sadar team defeated DAV Junior 4-2.

Meerut News: एसडी सदर टीम ने डीएवी जूनियर को 4-2 से हराया

Tue, 14 Jul 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
The SD Sadar team defeated DAV Junior 4-2.
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान में मंगलवार को अंडर-15 वर्ग में एसडी सदर और डीएवी जूनियर स्कूल के बीच हॉकी का मुकाबला खेला गया। इसमें एसडी सदर ने जीत प्राप्त की। मैच में एसडी सदर टीम ने डीएवी टीम को 4-2 से हराकर मैच जीता। मैच के हाफ समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल पर खेल रही थी। मैच के हाफ समय के बाद एसडी सदर टीम ने आक्रमण खेल का रुख अपनाते मैच को 4-2 से जीत लिया। मैच के 16वें मिनट में कृष्ण सैनी ने, 25वें मिनट में राघव ने 33वें मिनट में, मनीष ने 42वें मिनट और अंश त्यागी ने अपनी टीम के लिए गोल किया। डीएवी जूनियर टीम की ओर से सौरभ और निशांत ने अपनी टीम के लिए गोल किया। मैच के बाद विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। मैच के निर्णायक वंश गिरी, कृष्ण ढींगरा रहे। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को जूनियर वर्ग का एक मुकाबला शाम पांच बजे खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed