फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The rain may receive on five and seven March in Western UP

पश्चिमी यूपी में दो दिन झमाझम बारिश के आसार, आंधी चलने की भी है संभावना

Tue, 03 Mar 2020 08:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Mar 2020 08:10 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पांच मार्च से सात मार्च तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इस दौरान आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
The rain may receive on five and seven March in Western UP
बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च की शुरुआत होते ही तापमान में फिर से उछाल आ गया है। दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते पांच मार्च से सात मार्च तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इस दौरान आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है। 

विज्ञापन


मार्च में ही इस बार तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जिस कारण से गर्मी का असर ज्यादा होगा। इस बार सर्दी भी ज्यादा थी तो गर्मी के भी ज्यादा पड़ने के आसार हैं। इस माह के पहले सप्ताह में ही दिन का तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया है। मंगलवार को चटख धूप निकलने से मौसम गर्म बना हुआ था। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 86 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, बिजनौर में फिर बढ़ी ठंड, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड के पहाड़ी भागों में हिमपात व बारिश होगी। इसके प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने और छह व सात मार्च को मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम पांच मार्च से ही बिगड़ने का अनुमान है। मेरठ और आसपास में बारिश 20 से 40 मिमी तक हो सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed