फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The present government is not with the farmers

Meerut News: किसानों के साथ नहीं है वर्तमान सरकार

Mon, 10 Apr 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The present government is not with the farmers
बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा में आयोजित भाकियू की बैठक में  बोलते गौरव टिकैत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में चौधरी राकेश के आवास पर रविवार को संगठन विस्तार को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक हुई। जिसमें भाकियू युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में गौरव टिकैत ने ग्रामीणों से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसान के साथ नहीं है। सरकार किसानों की सुनना नहीं चाहती और उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। किसान गन्ना भुगतान, फसलों का वाजिब दाम और विद्युत विभाग से जुड़े मुद्दों को लेकर परेशान हैं। निराश्रित गोवंश खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान सिर्फ पूंजीपतियों का भला करने में ही व्यस्त है। गरीब किसान-मजदूर की समस्या इस सरकार के एजेंडे में ही नहीं है। किसानों से कोरे वादे किए जाते हैं।
विज्ञापन

गौरव टिकैत ने कहा कि इस समय हम सभी को एक साथ एकजुट होकर ये लड़ाई लड़नी है। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर अक्षु चौधरी और ग्राम अध्यक्ष के पद पर शुभम चौधरी व कोषाध्यक्ष पद पर अर्जुन बालियान को नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैठक में मौजूद लोगों ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह, भाकियू ज़िलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक, योगेंद्र, गुड्डू चेयरमैन, मास्टर शिवकरण, बिट्टू, राजेंद्र, बिलेंद्र आदि ग्रामीण मौज़ूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed