फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The people are driving away monkeys by putting cutouts of langurs in Meerut

Meerut News: इस अनोखे तरीके से बंदरों को भगा रहे लोग, आप भी ऐसे करें अपना बचाव

Fri, 23 Dec 2022 12:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Dec 2022 12:48 PM IST
सार

Meerut News : यहां अफसरों ने जनता की समस्या को नहीं समझा तो उन्होंने खुद ही बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ढ़ूंढ निकाला है। 

विज्ञापन
The people are driving away monkeys by putting cutouts of langurs in Meerut
बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बंदरों को भगाने के लिए लोग अपने घरों की छत और टैरेस पर लंगूरों के कटआउट लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि लंगूर को देखकर बंदर वहां नहीं आता है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना से भी बचाव हो जाता है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा, श्रद्धापुरी, जागृति विहार, रोहटा रोड, शास्त्रीनगर और गंगानगर में हाल के छह माह में 20 से अधिक घटनाएं बंदरों द्वारा महिलाओं और बच्चों को काटने की हो चुकी हैं। जागृति विहार और श्रद्धापुरी में अब बंदरों के डर के कारण बच्चे पार्कों में खेलने के लिए भी नहीं जा रहे हैं। ऐसे में बंदरों से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने घरों को लोहे के जाल से कवर कर लिया है।
विज्ञापन


सड़कों पर बंदरों का जमावड़ा
सड़क, पार्क और छतों पर बंदरों का जमावड़ा रहता है। बंदर घरों में भी घुस आते हैं। बच्चों को अकेला घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं। - अंकित गुप्ता, निवासी आदर्श नगर
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 
Rapid Train: चार रैपिड रेल के सेट से दिखा अद्भुत नजारा, जमीन देने के लिए MDA तैयार, चौथी सुरंग का निर्माण शुरू

पार्क में खेल रहे बच्चे को काटा
बंदरों ने पार्क में खेल रहे सेक्टर तीन श्रद्धापुरी निवासी बच्चे को काट लिया। महिला मंदिर जा रही थी, उस पर भी बंदरों ने हमला कर दिया। - मोहित चौहान निवासी श्रद्धापुरी

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पश्चिमी यूपी में कड़ाके ठंड, छूट रही लोगों की कंपकंपी, हादसे में तीन की मौत, पढ़ें हर अपडेट


बंदर पकड़कर कॉलोनियों में छोड़े
नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए कुछ समय पूर्व अभियान चलाया था। बंदरों को पकड़कर शहर से बाहर छोड़ा गया। वह बंदर अब शहर के आउटर में स्थित कॉलोनियों में आ गए हैं। - अजय शर्मा, निवासी गंगानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed