{"_id":"634e5df8a91c470f664d155b","slug":"the-miscreants-robbed-nine-lakh-rupees-from-salesmen-in-kankar-khera-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEERUT: दिनदहाड़े सेल्समैन से लूटे नौ लाख रुपये, बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: दिनदहाड़े सेल्समैन से लूटे नौ लाख रुपये, बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 18 Oct 2022 01:34 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:34 PM IST
सार
Loot in Meerut: बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाश सेल्समैन से नौ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में जुटी टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Loot in Meerut: मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब गोदाम के सेल्समैन से नौ लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सरधना की तरफ भाग गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी फेस-दो सर्विस रोड पर राजीव मित्तल का शराब का गोदाम है। मंगलवार सुबह उनके शराब गोदाम पर काम करने वाला सेल्समैन राजेंद्र नौ लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन की स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने सेल्समैन पर पिस्टल तान दी और नौ लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैन ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर गोदाम स्वामी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर, लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस सेल्समैन को लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नाव हादसे की तस्वीरें: मेरठ से लखनऊ तक मचा हड़कंप, गंगा किनारे फूट-फूटकर रो रहे परिजन,आंखें मूंदे बैठे थे अफसर
वहीं पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें दो युवक संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आसपास के दर्जनों कैमरे खंगाले हैं।
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर नाव हादसा: विजिलेंस जांच में फंसा रहा पुल, अफसरों की लापरवाही से डूब गईं जिंदगियां