फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants of Sanjay Nagar had entered to commit robbery, police engaged in investigation

Meerut News: डाका डालने घुसे थे संजय नगर के बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Apr 2023 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
The miscreants of Sanjay Nagar had entered to commit robbery, police engaged in investigation
मेरठ। सिविल लाइन की सर्वोदय नगर कॉलोनी में डकैती डालने के इरादे से घुसे बदमाशों की जांच में पुलिस जुटी है। पता चला है कि एक बदमाश सिविल लाइन क्षेत्र के संजय नगर का रहने वाला है। वर्तमान में वह देहली गेट क्षेत्र में रह रहा है। इसके साथ ही उसके अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को कुछ जानकारी मिली है। इसके आधार पर पुलिस दबिश दे रही है। सीओ सिविल लाइन ने पीड़ित को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सर्वोदय नगर में कारोबारी सिद्धार्थ वर्मा परिजनों के साथ रहते हैं। परतापुर में उनकी फैक्टरी है। शुक्रवार को घर में पत्नी और मां अकेली थी। दोपहर एक बजे चार बदमाश घर में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। कारोबारी की पत्नी के शोर मचाने पर सब्जी विक्रेता महिला ने शोर मचा दिया था। इसके बाद बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि संजय नगर के बदमाश ने ही रैकी की थी। उसकी लोकेशन निकाली जा रही है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सर्विलांस के माध्यम से भी पुलिस आरोपियों की घेराबंदी में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed