{"_id":"61634c998ebc3e626f3ad8d2","slug":"the-killers-were-caught-and-released-the-panchayat-took-place-today-will-demonstrate-at-the-ssp-office-kithor-news-mrt5601253164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों पकड़कर छोड़ेे, हुई पंचायत, आज एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों पकड़कर छोड़ेे, हुई पंचायत, आज एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन

खरखौदा। चार दिन पूर्व गांव फफूंडा में मारपीट के दौरान गुरदास की मौत होने के मामले में हिरासत में लिए छह आरोपियों में से पांच को छोड़ने के विरोध में पीड़ित पक्ष ने रविवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया। जिसमें तय किया गया कि सोमवार को इस मामले में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
क्षेत्र के गांव फफूंड़ा में गुरदास पुत्र बुद्धू और वेद सिंह के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए थे। जिसमें 50 वर्षीय गुरदास घायल हो गया था। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। विरोध में गुरदास के परिजनों ने हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया था। पुलिस ने उन्हें समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया था।
पीड़ित पक्ष ने राजू, सचिन, रवि, मनोज, रोबिन व विशाल को नामजद करते हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को शनिवार को हिरासत में ले लिया था। लेकिन पुलिस ने पांच आरोपियों को बिना कार्रवाई छोड़ दिया। जिसके विरोध में शनिवार को पीड़ित पक्ष के काफी लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित ने पक्ष ने रविवार को गांव में पंचायत बुलाई, जिसमें निर्णय लिया कि सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।