फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The killers were caught and released, the panchayat took place, today will demonstrate at the SSP office

हत्यारोपियों पकड़कर छोड़ेे, हुई पंचायत, आज एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे

Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The killers were caught and released, the panchayat took place, today will demonstrate at the SSP office
हत्यारोपियों पकड़कर छोड़ेे, हुई पंचायत, आज एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन

खरखौदा। चार दिन पूर्व गांव फफूंडा में मारपीट के दौरान गुरदास की मौत होने के मामले में हिरासत में लिए छह आरोपियों में से पांच को छोड़ने के विरोध में पीड़ित पक्ष ने रविवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया। जिसमें तय किया गया कि सोमवार को इस मामले में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
क्षेत्र के गांव फफूंड़ा में गुरदास पुत्र बुद्धू और वेद सिंह के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए थे। जिसमें 50 वर्षीय गुरदास घायल हो गया था। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। विरोध में गुरदास के परिजनों ने हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया था। पुलिस ने उन्हें समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने राजू, सचिन, रवि, मनोज, रोबिन व विशाल को नामजद करते हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को शनिवार को हिरासत में ले लिया था। लेकिन पुलिस ने पांच आरोपियों को बिना कार्रवाई छोड़ दिया। जिसके विरोध में शनिवार को पीड़ित पक्ष के काफी लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित ने पक्ष ने रविवार को गांव में पंचायत बुलाई, जिसमें निर्णय लिया कि सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed