फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the kawadiyas reached now in shivalays , jalabhishek today

शिवालयों पर पहुंचने लगे कांवड़िये, आज करेंगे जलाभिषेक

Fri, 21 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
the kawadiyas reached now in shivalays , jalabhishek today
कांवड़ के साथ शिवालयों की बढ़ते कांवड़िये। - फोटो : MAWANA
दौराला। महाशिवरात्रि पर आज(शुक्रवार) भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्त शिवालय पहुंचेंगे। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं। वहीं, बम-बम के जयकारों से हाईवे भी शिवमय नजर आ रहा है।
विज्ञापन

शिवभक्त हरिद्वार, नीलकंठ, गंगोत्री से गंगाजल लेकर आए हैं। आज से जलाभिषेक होगा। हाईवे पर महिला, पुरुष शिवभक्तों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। हाईवे बम-बम के जयकारों से भक्तिमय हो रहा है। वहीं पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर गश्त पर है। जलाभिषेक के लिए शिवालय सज गए हैं। लावड़ के शिव बड़ा मंदिर, दौराला के झारखंडेश्वरी महादेव मंदिर पर कांवड़ियों के रुकने की पूरी तैयारी हैं।
विज्ञापन

जलाभिषेक की तैयारियां पूरी
हस्तिनापुर। आज से होने वाले जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांडेश्वर महादेव मंदिर की व्यवस्था भी पूरी है। मंदिर के महंत अमन गिरी महाराज ने बताया कि सैकड़ों शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। जिसको लेकर व्यावस्था पूरी है। मंदिर को सजाया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस से भी सहयोग मांगा है। जयंती माता मंदिर के अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि जयंती माता सेवा शक्ति पीठ की ओर से सभी शिव भक्तों कांवड़ियों के लिए निशुल्क भंडारा और रहने की व्यवस्था की गई है। प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में मान्यता है कि प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर हजारों शिवभक्त मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर अभिषेक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed