फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The investigation found 15 people corona infected

जांच में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए

Mon, 07 Dec 2020 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
The investigation found 15 people corona infected
जांच में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
विज्ञापन

मवाना/सरधना/दौराला/परीक्षितगढ़। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते रविवार को शिविर लगाकर जांच की गई। इसमें मवाना में सात, सरधना में पांच, दौराला में दो तथा परीक्षितगढ़ में व्यापारी की पत्नी संक्रमित मिली।
मवाना सीएचसी पर 54 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें दो संक्रमित मिले। वहीं, 20 लोगों के नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए मेरठ भेजे। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि एंटीजन जांच में मास्टर कॉलोनी निवासी एक महिला व एक पुरुष संक्रमित मिले। वहीं, शनिवार को जांच को भेजे गए नमूनों में मवाना खुर्द, मोहल्ला हीरालाल, मवाना शुगर मिल में एक-एक तथा मोहल्ला कल्याण सिंह में महिला व एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सरधना सीएचसी में कोरोना की जांच के लिए 75 लोगों के नमूने लिये गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उधर, शनिवार को आरटीपीसीआर जांच में पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें हरलालपुरा मोहल्ले के एक ही परिवार में तीन महिलाएं व एक युवक संक्रमित मिला। एक अन्य युवक भी पॉजिटिव मिला। इन सभी को घर में ही आइसोलेेट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला सीएचसी के चिकित्सकों ने बाजार में कैंप लगाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि शिविर में 64 लोगों की जांच की गई। इसमें दौराला व वलीदपुर का एक-एक व्यक्ति संक्रमण मिला। उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को लावड़ कस्बे में व्यापारियों की जांच की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति जांच में सहयोग नहीं करेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि पांच दिन पूर्व जांच के लिए भेजे आरटीपीसीआर के नमूनों की रिपोर्ट में नगर गुड़ मंडी निवासी भाजपा नेता पॉजिटिव आया था। उनके परिजनों एवं संपर्क में आए लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल लैब भेजे थे। रविवार को आई रिपोर्ट में उक्त भाजपा नेता की पत्नी भी पॉजिटिव आई है। दोनों को घर पर ही आइसोलेट कर दवा दी है। उधर, ग्राम रामनगर में 74 एंटीजन व 20 आरटीपीसीआर नमूने लेकर मेडिकल लैब भेजे हैं।
मास्क है न सामाजिक दूरी
मवाना। कोरोना संक्रमण के चलते बाजारों में न तो सोशल डिस्टेसिंग पर ध्यान है और न ही दुकानदार एवं ग्राहक मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बावजूद सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। दुकानदारों से लेकर ठेली संचालक, थ्रीव्हीलर एवं ई रिक्शा चालक आदि बिना मास्क बेखौफ घूम रहे हैं। कुछ दिन तो पुलिस ने बिना मास्क वालों के खिलाफ अभियान चलाया, लेकिन अब बंद कर दिया।

बिना मास्क चालकों के वाहन चालान काटे
सरधना/फलावदा। कोतवाली पुलिस ने नगर में रविवार सायं बिना मास्क वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें पुलिस चौकी बस स्टैंड व देवी मंदिर चौराहा पर वाहनों की चेकिंग की गई और चालान काटे। थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब 15 लोगों का चालान किए। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा। वहीं, फलावदा पुलिस द्वारा चेकिंग में 20 वाहन चालाकों के चालान काटे और शमन शुल्क वसूला। वहीं, कई लोगों को निशुल्क मास्क भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed