फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The identity of the miscreant of Lisadigate in the robbery

डकैती में लिसाड़ीगेट के बदमाश की पहचान

Thu, 14 Oct 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
The identity of the miscreant of Lisadigate in the robbery
डकैती में लिसाड़ीगेट के बदमाश की पहचान
विज्ञापन

मेरठ। फाइनेंस ऑफिस में डकैती के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से एक बदमाश की पहचान होने का दावा किया। यह लिसाड़ीगेट का बदमाश बताया गया। उसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन अभी वह नहीं पकड़ा गया।
मंगलवार को शास्त्रीनगर एल ब्लाक में फाइनेंसर संजीव गोयल और उनकी अकाउंटेंट शहरीन को बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर 51 हजार, एक सोने की अंगूठी, तीन मोबाइल समेत पांच-दस रुपये के सिक्के लूट लिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इससे पहले फुटेज कोई और लेता पुलिस ने डीवीआर ही निकाल ली। विवेचक का दावा है कि फुटेज में लिसाड़ीगेट के एक बदमाश की पहचान हो गई है। सटीक रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद लिसाड़ीगेट की तरफ भागे बदमाश
पुलिस ने बुधवार को कई सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें स्कूटी और बाइक पर भागते बदमाश दिखाई दिए हैं। पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से बदमाश अलग-अलग दिशा की तरफ भागे, लेकिन बाद में शास्त्रीनगर एल ब्लाक पुलिस चौकी के पास एक साथ हो गए। उसके बाद साथ-साथ लिसाड़ीगेट की तरफ भागते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाउंटेंट से पुलिस ने फिर ली जानकारी
अकाउंटेंट शहरीन हापुड़ अड्डे के पास की रहने वाली है। बुधवार को भी पुलिस ने शहरीन से जानकारी ली कि उसने किसी बदमाश को पहचाना तो नहीं है। हालांकि उसके इनकार कर दिया। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर क्राइम सीन किया। पुलिस पर सभी बिंदु पर बारीकी से छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed