{"_id":"5f1a94558ebc3e63ce249729","slug":"the-husband-and-wife-died-due-to-electric-current-in-a-village-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बिजली के करंट से दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम, एक माह पहले की थी बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बिजली के करंट से दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम, एक माह पहले की थी बेटी की शादी
Fri, 24 Jul 2020 03:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Jul 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के गांव गाजीपुर में शुक्रवार को करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। एक साथ पति-पत्नी की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर निवासी अरुण कुमार (50 वर्ष) और उनकी पत्नी बबीता (48 वर्ष) शुक्रवार की सुबह पशुओं को चारा डालने के लिए उठे थे। उनकी पत्नी बबीता छबड़े में चारा लेकर आ रही थी। अचानक कुट्टी मशीन के तार से उसका शरीर छू गया। बिजली का तार शरीर से छूने पर बबीता के शरीर में बिजली का करंट फैल गया। वह गिर पड़ी। बबीता को गिरा देखकर अरुण ने जैसे ही बबीता को उठाने का प्रयास किया तो अरुण भी बिजली के करंट की चपेट में आ गया। बिजली के करंट की चपेट में आने से दोनों पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दंपती की मौत का पता तब चला जब अरुण का बेटा तुषार मोटर बंद करने के लिए उठा। उसने अपने माता पिता को बेसुध पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। तुषार का शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिजली के तार काटकर दोनों को निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दंपती की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल है। अरुण ने अपनी बड़ी बेटी चारु का एक माह पूर्व ही विवाह किया था। अरुण और बबीता अपने पीछे एक पुत्री मितुल और पुत्र तुषार को छोड़ गये हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नशे में धुत सिपाही ने व्यापारी को रौंदा, फिर महिलाओं ने पुलिसकर्मी को पीटकर किया अधमरा, देखें तस्वीरें
घटना की सूचना पर थाना किरतपुर अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके पिता तेजपाल सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/