{"_id":"58f604d34f1c1b3f3b472310","slug":"the-house-named-after-the-girlfriend-beaten-wife-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के नाम किया मकान, विरोध करने पर बीवी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के नाम किया मकान, विरोध करने पर बीवी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
Updated Tue, 18 Apr 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
दो दिलों की प्रेम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला में एक व्यक्ति ने अपना मकान पड़ोसी महिला के नाम कर दिया। पत्नी ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 15 वर्ष पूर्व पानीपत (हरियाणा) जिले की महिला से हुई थी। शादी के बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति के गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध है, जिस कारण पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है। मामले में कई बार समाज के लोगों ने पंचायत करते हुए समझौता भी कराया, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व महिला के पति ने अपना मकान अपनी प्रेमिका के नाम कर दिया। मंगलवार को जानकारी होने पर पत्नी ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने मिलकर उसे पीटकर घायल कर दिया। महिला ने तहरीर देकर आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन