{"_id":"60e60c178ebc3ebf0b0e1d73","slug":"the-gun-used-in-the-murder-recovered-from-the-killer-mawana-news-mrt5463521113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के पिता की हत्या करने वाले आरोपी को जेल भेजा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के पिता की हत्या करने वाले आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
परीक्षितगढ़। दोस्त के पिता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पीड़ित परिवार के घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। नगर के कब्रिस्तान में शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ के गांव मढियो सरावनी निवासी पप्पू उर्फ यमराज की नगर के राजा दरवाजा निवासी साहिल से दोस्ती थी। दो माह पूर्व साहिल पप्पू की बाइक लेकर गांव दबथला गया था, जहां साहिल की एक युवक से मारपीट हो गई थी। साहिल दबथला में फायरिंग कर पप्पू की बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। थाना भावनपुर पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर सीज कर दी थी। बीते दो माह से पप्पू साहिल से बाइक मांग रहा था।
मंगलवार को पप्पू उसके घर पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पप्पू ने गांव पूठी के पास एक खेत में साहिल के पिता नूर आलम के साथ शराब पी और बाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं हत्यारोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद नूर आलम का शव घर पहुंचा। मृतक की पत्नी सैनाज ने पप्पू उर्फ यमराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक नूर आलम के तीन पुत्र हैं।