फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The groom was beaten up for demanding dowry at a wedding ceremony in Muzaffarnagar

दूल्हे की पिटाई कर बनाया मुर्गा, साली से निकाह करने की जिद पर अड़ा था युवक, जमकर हुआ बखेड़ा

Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Mar 2020 01:15 AM IST
सार

दूल्हे की अनुचित मांग पर शादी समारोह में बखेड़ा हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे की पिटाई कर मुर्गा बनाया।

विज्ञापन
The groom was beaten up for demanding dowry at a wedding ceremony in Muzaffarnagar
दूल्हे की पिटाई कर बनाया मुर्गा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूल्हे की अनुचित मांग पर शादी समारोह में बखेड़ा हो गया। बरात को लड़की पक्ष ने खदेड़ दिया जबकि दूल्हे को पिटाई कर मुर्गा बनाया। दूल्हे के पिता, भाई और बिचौलिये को बंधक बना लिया। रात बंधक बनाए रखने पर सुबह तीन लाख रुपये में समझौता होने पर दूल्हे और परिजनों को रिहा किया गया। घटनाक्रम की वीडियो वायरल करने पर दूल्हे की पिटाई और मुर्गा बनाने की घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का रिश्ता नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुआ था। मंगलवार को गांव में बरात पहुंची। बरातियों की खातिरदारी हुई। तब तक सब सामान्य था, मगर निकाह के वक्त बखेड़ा हो गया। बताया गया कि जिस लड़की से रिश्ता तय था, दूल्हा उसकी छोटी बहन से निकाह करने की जिद पर अड़ गया। साथ ही कार की भी डिमांड कर दी। इससे लड़की पक्ष में आक्रोश फैल गया। बरातियों को गांव से खदेड़ कर दूल्हे, उसके भाई, पिता और बिचौलिये को बंधक बना लिया। पिटाई कर दूल्हे को मुर्गा बनाया गया। इसकी वीडियो भी बनाई गई। पूरी रात बंधक बनाए रखे। बुधवार सुबह बिरादरी के लोगों ने बीच बचाव कर शादी में खर्चे के तीन लाख रुपये लड़की पक्ष को दिलवा कर समझौता कराया। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डीजे बजाने के विवाद में दूल्हे को पीटा, पुलिस पर पथराव, गाड़ी में जमकर तोड़फोड़, कई सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, बृहस्पतिवार को लड़की पक्ष के लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि दूल्हे की पिटाई और मुर्गा बनाए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस संबंध में नई मंडी कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed