{"_id":"5e78f5ac8ebc3e78b90f96de","slug":"the-groom-go-to-for-marriage-after-the-checkup-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: पहले हुई जांच, फिर बरात लेकर रवाना हुआ दूल्हा, निकाह के लिए दुबई से लौटा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: पहले हुई जांच, फिर बरात लेकर रवाना हुआ दूल्हा, निकाह के लिए दुबई से लौटा था युवक
Mon, 23 Mar 2020 11:15 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:15 PM IST
सार
कोरोना वायरस के चलते बरात लेकर चलने से पहले दूल्हे की जांच हुई। युवक निकाह के लिए दुबई से लौटा था।
विज्ञापन
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई से निकाह के लिए दस दिन पूर्व अपने घर आए युवक की बरात ले जाने से पहले स्वास्थ्य टीम ने जांच की। जांच में युवक स्वस्थ मिलने पर उसे बरात ले जाने की अनुमति दी गई। इसके बाद वह बरात लेकर रवाना हुआ। बरात में सिर्फ परिवार के 10 लोग ही गए है।
विज्ञापन
शामली में झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दुबई में रहकर काम करता है। युवक का निकाह कैराना निवासी युवती के साथ 23 मार्च होना तय हुआ। निकाह के लिए युवक के दुबई से आने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। सीएमओ संजय भटनागर के निर्देश पर झिंझाना सीएचसी से डॉक्टर शशिकांत ने टीम के साथ गांव में पहुंचकर युवक का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। सोमवार को बरात ले जाने से पहले भी स्वास्थ्य टीम ने युवक के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में स्वस्थ मिलने पर युवक बरात लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना का असर, दिन के बजाए रात में पहुंची बरात, डेढ़ घंटे में संपन्न हुआ निकाह
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शशिकांत ने बताया कि दुबई से आए युवक का दो बार चिकित्सीय परीक्षण किया गया है। 23 मार्च को बरात ले जाने पूर्व भी उसका परीक्षण किया गया है। जांच में युवक स्वस्थ पाया गया है।
मॉडल शॉप की कैंटीन 31 तक बंद रहेगी
जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जनपद में देसी शराब और मॉडल शॉप पर संचालित कैंटीन 31 मार्च तक बंद रहेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/