यूपी: पहले युवती को जबरन खिलाया सल्फास, फिर गला रेतकर मार डाला, आरोपी की तलाश में दबिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र के 62 फुटा रोड स्थित जोगी वाली गली में गला रेत कर की गई युवती की हत्या से पहले उसे जबरन सल्फास खिलाया गया। फिर धारदार हथियार से उसे चेहरे एवं गले पर वार किए गए। परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोस के मकान मालिक रुस्तम पर लगाया है, जबकि रुस्तम और उसका पूरा परिवार घर का ताला लगाकर फरार है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के 62 फुटा रोड पर मंगलवार को मेहरुना पुत्री जमील की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शाम लगभग साढ़े छह बजे पड़ोस के ही बंद मकान से उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने बंद मकान का ताला तोड़कर शव को निकाला।
मृतका मेहरुना के भाई तनवीर ने पड़ोस के ही मकान मालिक रुस्तम निवासी खानपुरा, गंगोह पर हत्या और शव को छुपाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। तनवीर का आरोप है कि सुबह किसी समय रुस्तम सहारनपुर आया। उसी समय उसकी बहन मेहरुना छत पर गई थी। जहां से वह रुस्तम के निर्माणाधीन बंद मकान में किसी प्रकार पहुंच गई। रुस्तम ने अपने मकान में ही उसकी हत्या कर दी और फिर ताला लगाकर चला गया।
पुलिस की जांच में मेहरुना को सल्फास देने का मामला भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार हत्या से पहले उसे जबरन सल्फास दिया गया। अभी यह पता नहीं चल सका है कि सल्फास उसने खाया अथवा नहीं, लेकिन उसके चेहरे पर सल्फास लगा हुआ था और शव के पास में ही पुलिस ने सल्फास का खाली रैपर भी बरामद किया। साथ ही हत्यारे ने धारदार हथियार से मेहरुना के चेहरे और गले पर कई वार किए। शव के पास से ही हत्या में प्रयुक्त खून से सना हुआ धारदार हथियार भी बरामद किया है।
आरोपी लापता, मोबाइल फोन एक दिन पहले से ही बंद
पुलिस जांच ने अधिकारियों को भी उलझा दिया है। आरोपी रुस्तम की तलाश में पुलिस ने उसके गांव खानपुरा में दबिश दी, लेकिन न तो रुस्तम ही पुलिस को मिला और न ही परिवार का अन्य कोई सदस्य ही मिला। पूरा परिवार घर का ताला लगाकर लापता बताया जा रहा है। पुलिस को उलझा दिया है रुस्तम के मोबाइल फोन ने। राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने वाले रुस्तम का मोबाइल फोन सोमवार से ही बंद बताया जा रहा है, जबकि मेहरुना के परिजनों के मुताबिक हत्या मंगलवार को हुई है। रुस्तम के बंद मोबाइल फोन से आशंका जताई जा रही है कि रुस्तम ने या तो पहले से ही मेहरुना की हत्या का षड्यंत्र तैयार कर लिया था और एक दिन पहले से ही अपना फोन बंद कर दिया। उसके बाद रुस्तम अपने परिजनों को लेकर फरार हो गया। अथवा पूरी वारदात की कहानी कुछ और ही है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मेहरुना की हत्या के समय को लेकर बड़ा संशय बना हुआ है। परिजन हत्या मंगलवार किसी समय की बता रहे हैं, जबकि शव को देखने से वारदात पुरानी लग रही है। साथ ही आरोपी रुस्तम भी नहीं मिल रहा है, उसका मोबाइल फोन एक दिन पहले से ही बंद आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मेहरुना को सल्फास भी दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका सही पता चल सकेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/