फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The first movement was held at the Khedikramu power house in Shamli led by Mahendra Singh Tikait

महेंद्र सिंह टिकैत की अगुवाई में खेड़ीकरमू बिजलीघर पर हुआ था पहला आंदोलन, किसान को दिलाई पहचान

Thu, 14 May 2020 11:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 May 2020 11:39 PM IST
सार

  • बाबा टिकैत ने खेड़ीकरमू से किया आंदोलनों का आगाज 
  • चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर विशेष 
  • बाबा टिकैत की अगुवाई में खेड़ीकरमू बिजलीघर पर हुआ था पहला आंदोलन 
  • हजारों किसानों की भीड़ जुटने से हिल गई थी सरकार, दो किसान हुए थे शहीद

विज्ञापन
The first movement was held at the Khedikramu power house in Shamli led by Mahendra Singh Tikait
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में खेड़ीकरमू बिजलीघर पर एक मार्च 1987 को भाकियू के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में भाकियू का पहला आंदोलन हुआ था। बिजली के बिल में बढ़ोत्तरी के विरोध में हुए किसान आंदोलन में हजारों किसानों की भीड़ जुटने से तत्कालीन प्रदेश सरकार हिल गई थी। इस आंदोलन में पुलिस से टकराव होने पर गांव सिंभालका के किसान अकबर अली और लिसाढ़ के किसान जयपाल सिंह शहीद हो गए थे। उग्र किसानों ने बिजलीघर के दफ्तर में आग लगा दी थी। तत्कालीन मुजफ्फरनगर के डीएम के आश्वासन पर किसानों का आंदोलन स्थगित हुआ था। यह आंदोलन गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक, देशखाप के चौधरी सुखबीर सिंह, बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल आदि के साथ किसानों के हित में सरकार से लड़ाई लड़ने की शुरुआत हुई थी। इसी आंदोलन से भाकियू का उदय हुआ था। 

विज्ञापन


टिकैत के नेतृत्व में ये हुए प्रमख आंदोलन
खेड़ीकरमू बिजलीघर के बाद दिल्ली वोट क्लब, लाल किला, मेरठ कमिश्नरी और भोपा पुल आंदोलन में जुटी किसानों की भीड़ के साथ चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में बड़े आंदोलन हुए। चौ. टिकैत की अगुवाई में हुए आंदोलन किसानों की आवाज बने।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मशहूर शायर के नाम एक और उपलब्धि, पाक की पत्रिका ने डॉ. नवाज पर प्रकाशित किया विशेषांक
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान को पहचान दिलाई
खेड़ीकरमू बिजलीघर के गवाह गांव काबड़ौत के किसान चौधरी रामपाल सिंह मलिक ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों को देश विदेश में पहचान दिलाई। उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल ने बताया कि खेड़ीकरमू बिजलीघर पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में आंदोलन हुआ था। बाबा टिकैत किसानों की आवाज बने और किसान हित में जीवनभर संघर्ष करते रहे। बाबा टिकैत को हमेशा याद किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed