महेंद्र सिंह टिकैत की अगुवाई में खेड़ीकरमू बिजलीघर पर हुआ था पहला आंदोलन, किसान को दिलाई पहचान
- बाबा टिकैत ने खेड़ीकरमू से किया आंदोलनों का आगाज
- चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर विशेष
- बाबा टिकैत की अगुवाई में खेड़ीकरमू बिजलीघर पर हुआ था पहला आंदोलन
- हजारों किसानों की भीड़ जुटने से हिल गई थी सरकार, दो किसान हुए थे शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में खेड़ीकरमू बिजलीघर पर एक मार्च 1987 को भाकियू के संस्थापक स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में भाकियू का पहला आंदोलन हुआ था। बिजली के बिल में बढ़ोत्तरी के विरोध में हुए किसान आंदोलन में हजारों किसानों की भीड़ जुटने से तत्कालीन प्रदेश सरकार हिल गई थी। इस आंदोलन में पुलिस से टकराव होने पर गांव सिंभालका के किसान अकबर अली और लिसाढ़ के किसान जयपाल सिंह शहीद हो गए थे। उग्र किसानों ने बिजलीघर के दफ्तर में आग लगा दी थी। तत्कालीन मुजफ्फरनगर के डीएम के आश्वासन पर किसानों का आंदोलन स्थगित हुआ था। यह आंदोलन गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक, देशखाप के चौधरी सुखबीर सिंह, बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल आदि के साथ किसानों के हित में सरकार से लड़ाई लड़ने की शुरुआत हुई थी। इसी आंदोलन से भाकियू का उदय हुआ था।
टिकैत के नेतृत्व में ये हुए प्रमख आंदोलन
खेड़ीकरमू बिजलीघर के बाद दिल्ली वोट क्लब, लाल किला, मेरठ कमिश्नरी और भोपा पुल आंदोलन में जुटी किसानों की भीड़ के साथ चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में बड़े आंदोलन हुए। चौ. टिकैत की अगुवाई में हुए आंदोलन किसानों की आवाज बने।
यह भी पढ़ें: मशहूर शायर के नाम एक और उपलब्धि, पाक की पत्रिका ने डॉ. नवाज पर प्रकाशित किया विशेषांक
किसान को पहचान दिलाई
खेड़ीकरमू बिजलीघर के गवाह गांव काबड़ौत के किसान चौधरी रामपाल सिंह मलिक ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों को देश विदेश में पहचान दिलाई। उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल ने बताया कि खेड़ीकरमू बिजलीघर पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में आंदोलन हुआ था। बाबा टिकैत किसानों की आवाज बने और किसान हित में जीवनभर संघर्ष करते रहे। बाबा टिकैत को हमेशा याद किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/