{"_id":"61804a18be1c4d17ff22592e","slug":"the-electricity-of-the-city-is-falling-for-three-hours-city-news-mrt5632911131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे गुल रही शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे गुल रही शहर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दीपावली के लिए चल रही लाइनों की मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सोमवार को शहर में तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
दीपावली पर शहर से लेकर गांवों तक भरपूर बिजली आपूर्ति करने के लिए पीवीवीएनएल तैयारी में जुटा है। लाइनों पर होने वाले फाल्ट रोकने के लिए लाइनों को घेरे खड़े पेड़ों की छटाईं कराई जा रही है और जर्जर तारों को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए बिजलीघर क्षेत्रों में शटडाउन लेकर काम किया जा रहा है। इसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सोमवार को सिविल लाइन, सेंट लुक्स, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, लेडीज पार्क, टाउन हाल, शारदा रोड, माधवपुरम, एमईएस, पुराना आरटीओ, रेलवे रोड, जागृति विहार, रंगोली, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, अमन विहार, ललसाना, अम्हेडा, नौचंदी, हापुड़ रोड, रामलीला ग्राउंड आदि बिजलीघर क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रही।
धनतेरस और दीपावली पर उपभोक्ताओं को मिलेगी भरपूर बिजली
पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सोमवार को बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। कंपनी अंतर्गत आने वाले सभी 14 जनपदों के अधिकारियों को उन्होंने धनतेरस और दीपावली पर भरपूर बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार का ब्रेकडाउन या विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में लाइनों की मरम्मत गैंग की व्यवस्था करने और अवर अभियंता व उपखंड अधिकारियों को बिजलीघर पर रहने के निर्देश दिए।