फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Election Commission has withdrawn the party status from the Rashtriya Lok Dal

UP: चौधरी जयंत को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने रालोद से छीना राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा, कार्यकर्ताओं में मायूसी

Mon, 10 Apr 2023 10:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Apr 2023 10:05 PM IST
सार

UP News : चौधरी जयंत सिंह को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने रालोद से राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। इस फैसले से रालोद कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मायूसी छा गई है।

विज्ञापन
The Election Commission has withdrawn the party status from the Rashtriya Lok Dal
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव में आठ सीटें जीतने वाली राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को बड़ा झटका लगा है। भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय लोकदल की पार्टी से उत्तर प्रदेश से राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा छीन लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हैं, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गिरीश चौधरी हैं। इस पार्टी की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह ने की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हत्या से भड़का आक्रोश, जला दिए आरोपियों के घर, शहर में तनाव बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से उत्तर प्रदेश से राज्य स्तर का दर्जा छीनने के बाद पश्चिमी यूपी के समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग के इस फैसले से रालोद कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मायूसी छा गई हैं। 

यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: आंखों के सामने बेटे को उतारा मौत के घाट, मर्डर से गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात

बता दें कि साल 2022 में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। रालोद ने सपा से गठबंधन करते हुए 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से आठ सीटों पर विजय प्राप्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed