फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the dug pile in fornt of primary school and sub health centre, student worred

प्राइमरी विद्यालय एवं उपस्वास्थ्य केंन्द्र के पास लगे गोबर के ढेर, छात्र परेशान

Mon, 17 Feb 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
the dug pile in fornt of primary school and sub health centre, student  worred
प्राथमिक विद्यालय के सामने लगे गोबर के ढेर।
माछरा(मेरठ)। क्षेत्र के गांव अमरपुर में प्राइमरी पाठशाला के सामने ग्रामीणों ने गोबर के ढेर लगा रखे हैं। गंदगी के कारण छात्रों और यहां से गुजरने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामन करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ऐसा ही यहां स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां परिसर में उपले बनाकर रखे हुए हैं। शिकायत के भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अमरपुर में प्राइमरी पाठशाला है। स्कूल के सामने ग्राम पंचायत की जमीन पड़ी हुई है। इस पर ग्रामीणों ने कूड़ी आदि डालकर गंदगी फैला रखी है। इससे यहां बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। पास में ही पीएचसी, उसी परिसर में आयुर्वेदिक अस्पताल, सामने उप स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम के बैठने का भवन बना हुआ है। इस भवन की दीवार गांव के ही कुछ दबंगों ने तोड़ दी। इसके बाद उसमें उपले रखे जा रहे हैं। जबकि पीएचसी एवं आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रतिदिन अमरपुर, खंद्रावली, पसवाड़ा आदि गांवों से मरीज आते हैं। गंदगी के कारण लोग परेशान हैं। वहीं गांव अमरपुर निवासी संजय शर्मा ने बताया कि यहां से गंदगी के कारण रास्ते से निकलना भी कठिन हो गया है। राजपाल सिंह ने बताया कि प्राइमरी पाठशाला गंदगी से छात्रों को भी काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण चमन सिंह, दीपांकर, नंद किशोर, जगवीर, सोनू आदि ने भी विद्यालय व स्वास्थ्य केन्द्र से गंदगी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

अमरपुर गांव के ही एक दबंग ने पशुओं की डेयरी खोल रखी है। उसने ही प्राथमिक स्कूल के सामने गोबर का ढेर लगा रखा है। कई बार उससे ऐसा न करने के कहा है, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं है। - रविंद्र कुमार, प्रधान अमरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र से उपले व गंदगी को हटाने के लिए नोटिस दिया जाएगा। यदि नोटिस के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया तो एमडीएम और डीएम को मामले से अवगत कराया जाएगा। - डॉ. आलोक नायक, चिकित्साधिकारी, सीएचसी माछरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed